Kota-Updete:-अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने वाला सफीक खान पर बेलगहना पुलिस का प्रहार।-

24-लीटर महुआ शराब बिक्री की रकम मशरूका कुल कीमती 2600/₹ जप्त…आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट 34(2) के तहत कार्यवाही।**दिनांक:-22/02/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।**कोटा/बेलगहना:-नशे के अवैध रूप से बिक्री करने वाले कारोबारियों के खिलाफ उपमहानिरीक्षक-वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह द्वारा चेतना अभियान के तहत नशामुक्त समाज बनाये जाने के निर्देशों के परिपालन में एडिशनल-एसपी ग्रामीण व डीएसपी कोटा के दिशा निर्देश में 22 फरवरी रविवार को बेलगहना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सफिक खान/पिता हिकमत उल्ला खान उम्र 42-साल निवासी टेंगनमाड़ा करवा चौकी बेलगहना-थाना कोटा जिला बिलासपुर को ग्राम टेंगनमाड़ा करवा में धान मंडी के पास शराब बिक्री करते हुए पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से दो अलग अलग जेरिकेन एवं बाटल में कुल 24 लीटर महुआ शराब एवं शराब बिक्री रकम मशरूका कुल कीमती 2600/₹ को जप्त कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है, आरोपी सफीक खान आदतन गुण्डा बदमाश है..

जिनके विरूद्ध चौकी बेलगहना में पूर्व में भी आबकारी-एक्ट अनेकों अपराध दर्ज है..उक्त पूरी कार्यवाही में चौकी प्रभारी-उपनिरीक्षक हेमंत सिंह, प्रआर नरेन्द्र कुमार पात्रे,आरक्षक धीरज जायसवाल, कौशल बिन्झवार की मुख्य भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *