सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा, रायगढ़ रोड बना हादसों का हॉटस्पॉट

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996

पत्थलगांव।शहरी क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार सुबह रायगढ़ रोड पर एक ईंट लदी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एमपी 65 एच 0382 रायगढ़ से ईंट लेकर पत्थलगांव की ओर आ रही थी।

चिड़रापारा के समीप चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और वाहनों की कतार लग गई।एक दिन पहले भी हुआ था हादसाबताया जा रहा है कि इसी रायगढ़ रोड पर एक दिन पहले नंदन झरिया के पास ट्रक को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी।

लगातार हो रही घटनाओं से साफ है कि यह मार्ग दुर्घटनाओं के लिहाज से बेहद संवेदनशील बन चुका है।

चौड़ीकरण और गौरवपथ की योजना

पत्थलगांव शहर के तीनों प्रमुख मार्गों पर चौड़ीकरण और गौरवपथ का प्रस्ताव है, जिसके लिए बजट भी स्वीकृत हो चुका है। फिलहाल मार्ग की चौड़ाई कम होने और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है।

प्रशासन से मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रायगढ़ रोड नंदन झरिया के जर्जर पुल की तत्काल मरम्मत या वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *