!-जिले में दो सराफा-कारोबारियों के साथ हुए लूटपाट की घटना के बाद जिले के सभी थाना प्रभारियों को एलर्ट रहने कप्तान साहब के निर्देश।
*नाबालिग-वाहन चालक ओवरलोडिंग-पिकअप-ऑटो की जप्ती के साथ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही।
*वाहन-चेकिंग के दौरान अशांति फैलाने वाले 02-व्यक्तियों के विरुद्ध 170/126/135(3) बीएनएस के धाराओं के तहत कार्यवाही।

**दिनांक:-24/02/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।**करगीरोड-कोटा:-उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ-पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर एडिशनल एसपी ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह व डीएसपी श्रीमती नूपुर उपाध्याय द्वारा कोटा- अनुविभाग के सभी थाना प्रभारियों को सराफा कारोबारियों की सुरक्षा-संबंधित बैठक आहूत करने के निर्देश पर कोटा/रतनपुर तखतपुर/बेलगहना प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र के सराफा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर थानों में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करते हुए थाना प्रभारीयो द्वारा सभी सराफा कारोबारियों को सुरक्षा संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पूरी तरह से सजग रहने के साथ संदिग्ध-गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।**सुरक्षा संबंधित कारोबारियों को दिशा निर्देश:—**सुरक्षा-संबंधित सभी सराफा कारोबारियों को दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने उनका नियमित रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करने सीसीटीवी-कैमरा को अपडेट कर हाई डेफिनिशन-ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा सुनिश्चित करने..कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से पुलिस वेरिफिकेशन कराने की सलाह दी गई संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए कहा गया.

..दुकानों में अग्निशमन उपकरण रखने और कर्मचारियों को उनके उपयोग का प्रशिक्षण देने की सलाह दी गई पुलिस पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने और चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी-कैमरों की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कहा गया, सभी दुकानों में थाना प्रभारी एवं बीट के अधिकारी कर्मचारियों का फोन नंबर चस्पा किया गया, सभी सराफा-कारोबारियों को दुकान में सायरन(अलार्म) लगाने हेतु निर्देश दिए गए..ताकि किसी भी अपरिहार्य स्थिति में आस पास के लोगों को अलर्ट किया जा सके..दुकान में खरीदी के लिए आने वाले सभी पुरुष महिलाओं को मुंह में मास्क नकाब न पहन कर आने का आग्रह करें सभी ग्राहक का नाम एवं मोबाइल नबर एक रजिस्टर में दर्ज करने हेतु निर्देश किया गया।
*जय स्तंभ नाका चौंक पर वाहनों की चेकिंग:—

*वही डीएसपी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोटा नरेश कुमार चौहान की उपस्थिति में जय स्तंभ नाका चौक में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से करने हेतु 30 से 35 वाहनों का सघन जांच किया गया.. जिसमें 04 लेवाहन चालकों के विरुद्ध शराब सेवन करते हुए वाहन चलाते पाए जाने पर धारा 185-एमवी- एक्ट की कार्यवाही एवं 02-वाहनों के विरुद्ध ओवरलोड कर वाहन चलाने 01 एमवी-एक्ट की तहत एवं 01- नाबालिक के वाहन चलाने पर एमवी-एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया..वाहन चेकिंग के दौरान अशांति फैलाने वाले 02-अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध 170/126/135(3) बीएनएस.की धाराओं के तहत कार्यवाही की गई।
