बाइक–क्रेन की टक्कर में युवक की मौके पर मौत, एक गंभीर

पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर कछार के पास बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बाइक और क्रेन की आमने–सामने टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सुबाल मिंज, पिता बजरु मिंज, निवासी छातासराई काडरो के रूप में हुई है। बताया गया कि वह बाइक से पत्थलगांव से घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पत्थलगांव की दिशा से आ रहे एक क्रेन से कछार के पास नेशनल हाईवे पर उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुबाल मिंज ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही पत्थलगांव तहसीलदार प्रांजल मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तत्काल पत्थलगांव अस्पताल भेजकर इलाज की व्यवस्था कराई गई।

प्रशासन की ओर से मिलने वाली सहायता राशि तहसीलदार द्वारा मौके पर ही मृतक के परिजनों को प्रदान की गई। वहीं, पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *