छात्र स्नेह सम्मेलन में सालिक साय ने कहा – शिक्षा से ही बनेगा सशक्त और समृद्ध समाज

जशपुर | शासकीय एनईएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय जशपुर में वार्षिक सम्मेलन एवं छात्र स्नेह सम्मेलन का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत जशपुर के अध्यक्ष सालिक साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगा राम भगत उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमरेंद्र सिंह ने की।इस अवसर पर एस.डी. गुप्ता, प्रो. प्रवीण सत्पथी, राजेश गुप्ता, नरेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो भूषण वैष्णव, महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।मुख्य अतिथि सालिक साय ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन स्थापित हुआ है और शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए, तभी वे समाज और देश के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकेंगे।

वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि छात्र जीवन में अर्जित ज्ञान और संस्कार ही भविष्य की दिशा तय करते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का सम्मान किया गया तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ छात्र स्नेह सम्मेलन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *