कौशिक भौमिक बने जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के सचिव

रायगढ़ | छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रायगढ़ जिला शहर कांग्रेस कमेटी की बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी सूची को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस सूची में कुल 31 पदाधिकारी एवं 10 जिला कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं। संगठन ने सक्रिय, समर्पित एवं जमीनी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम कदम उठाया है।नई कार्यकारिणी में युवा नेता कौशिक भौमिक को जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ का सचिव नियुक्त किया गया है। कौशिक भौमिक लंबे समय से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एनएसयूआई नगर सचिव के रूप में की और इसके बाद युवा कांग्रेस में कई मनोनीत एवं निर्वाचित पदों पर रहकर संगठनात्मक कार्य किया। साथ ही सोशल मीडिया से जुड़े दायित्वों का भी उन्होंने कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय सहभागिता भी उल्लेखनीय रही है।कौशिक भौमिक की नियुक्ति पर उनके साथियों, सहयोगियों एवं इष्ट मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।इस अवसर पर कौशिक भौमिक ने अपनी नियुक्ति के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल, रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक, जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ शहर के अध्यक्ष शाखा यादव, जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला एवं जयंत ठेठवार सहित सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सतत कार्य करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *