पेड़ से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

MO NO- 9340278996,9406168350
पत्थलगांव। पत्थलगांव के पाकरगांव में एक युवक पेड़ से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना पाकरगांव के घाटापारा में हुई। घायल युवक को पत्थलगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।इस घटना में उसका पैर और छाती में गंभीर चोट लगा है और सर पर भी गंभीर चोट आई है। बताया जाता है कि पत्थलगांव के पाकरगांव के घाटापारा निवासी 20 वर्षीय खूलेस एक्का, पिता दखल साय बकरी को खिलाने के लिए एक जामुन के पेड़ पर चढ़कर पत्ता तोड़ रहा था इसी दौरान पेड़ से अनियंत्रित होकर जमीन पर गिर पड़ा जिसके कारण गंभीर चोट लगी है।