कांसाबेल में किसान उन्नति योजना का ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम, मुख्यमंत्री द्वारा धान अंतर राशि हस्तांतरण का वर्चुअल आयोजन

कांसाबेल।किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद के नेतृत्व में आज ब्लॉक स्तरीय कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत कांसाबेल में अन्नदाता किसानों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किसानों के खातों में धान की अंतर राशि के हस्तांतरण कार्यक्रम को राज्य के सभी ब्लॉकों में वर्चुअल माध्यम से प्रसारित किया गया,

जिसे कांसाबेल में उपस्थित किसानों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से देखा।कार्यक्रम में संगठन के सरगुजा सहसंयोजक सुनील गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरामती पैंकरा, गणेश जैन, प्रमोद गुप्ता, सुदाम पण्डा, आलोक सारथी, समरजीत चांद, केशव पण्डा, घनश्याम, तरण सिंह, पवन यादव, लवकुश, सरोज यादव, श्रीमती क्षिप्रा दास सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, किसान बंधु, बीडीसी सदस्य, सरपंच, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। धान की अंतर राशि का हस्तांतरण किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करेगा और उनकी मेहनत का उचित मूल्य सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि कृषक उन्नति योजना के माध्यम से सरकार का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *