देखे वीडियो
पत्थलगांव। नशे की हालत में एक महिला सड़क पर सोती मिली, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची टीम ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि महिला नवजात की मां है, जबकि बच्चा फिलहाल प्रशासन की निगरानी में चाइल्ड हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में सुरक्षित है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
