60-अधिकारियों-कर्मचारियों की जंबो-टीम ने 16-उपभोक्ताओं को बिजली-चोरी करते हुए पकड़ा।
सभी प्रकरणों में नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है:-सुरेश जांगड़े अधीक्षण यंत्री बिजली विभाग।
**दिनांक:-01/03/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।

करगीरोड-कोटा:-बिजली चोरी की लगातार शिकायतों पर बिजली विभाग के अधीक्षण-यंत्री सुरेश जांगड़े के नेतृत्व में 60-अधिकारियों व कर्मचारियों की जंबो-टीम ने 16-उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा एक उपभोक्ता के घर पर मीटर से छेड़छाड़ का मामला भी सामने आया है..बिजली विभाग ने करीब 05-लाख रुपए से अधिक की बिजली चोरी का प्रकरण दर्ज किया है..महीने के आखरी दिन 28 फरवरी को कोटा उपसंभाग के अधीक्षण-अभियंता एसके.जांगडे बिलासपुर(वृत्त) एंव कार्यपालन अभियंता पेन्ड्रारोड एन.पी.सिंह के मार्गदर्शन में कोटा नगर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में विद्युत कनेक्शन की सघन जांच अभियान चलाया गया..सुबह करीब 11-बजे से ही बिजली विभाग की छापामार टीम के द्वारा कोटा के अलग-अलग स्थानों पर एक साथ दबिश दी गई..पांच घंटे तक चली कार्यवाही में 08 मामले मीटर बाईपास, 06-मामले हुकिंग, 02-मामले घरेलू कनेक्शन का व्यावसायिक उपयोग और 01- मामले मोटर में छेड़छाड़ और 01 मीटर मे संचित यूनिट के पाया गया।

सभी प्रकरणों में कार्यवाही जारी है सुरेश जांगड़े अधीक्षण यंत्री:—**उक्त अभियान में 149 बिजली उपभोक्ता के विद्युत कनेक्शनों की जांच के बाद 16-विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पाया गया..सभी पर विद्युत अधिनियम 2003 के धारा 135 के तहत कार्यवाही की गई बिजली चोरी प्रकरण मामले में दर्ज नामो में गंगा राम साहू धौराभाटा बिसाहू राम साहू धौराभाटा,तीरथ राम साहू धौराभाटा,नरेन्द्र कुमार साहू करगीकला,नरेश कुमार मिश्रा करगीखुर्द, श्रीमति सरस्वती तंबोली करगीखुर्द,भानू प्रताप सिंह नवागांव रामझुलन जयसवाल नवागांव माधव प्रताप चतुर्वेदी,नवागांव,रूपचंद्र नवागांव कमलप्रीत सिंह फिरंगीपारा, प्रतीक गुप्ता, बिसाहू राम साहू नवागांव मोहन लाल देवांगन नवागांव, बजरंग दास मानिकपुरी नवागांव,भुपेंद्र कुमार साहू नवागांव।

उक्त अभियान में 60-अधिकारीयों कर्मचारीयों की 15-टीमे शमिल रही जिसमें कार्यपालन अभियंता एन.पी.सिंह पेन्ड्रारोड, सहायक अभियंता,वी.पी.यादव कोटा,राजेन्द्र गोंड रतनपुर,कौशल जयसवाल सीपत, श्रीमति दिलेश्वरी पेन्ड्रारोड, जाफर मलिक मरवाही, प्रमोद चौबे सकरी, कनिष्ठ अभियंता, आशीष कुमार कोटा, अरूण कुमार साहू बेलगहनापंकज कुमार पेन्ड्रारोड, निखिल पेन्ड्रारोड, अमित यादव सिवनी,श्रीमति प्रतिमा पटेल पेन्ड्रारोड, श्रीमति मीना कँवर कोटमी के साथ लाइनमैन व तकनीकी कर्मचारी शमिल रहे।
