स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव समाज और संस्कृति के महान मार्गदर्शक थे – सालिक साय

कांसाबेल। जशपुर राजघराने के गौरव और हिंदू कुल तिलक कहे जाने वाले स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की जयंती कांसाबेल मंडल में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय के कार्यालय में किया गया, जहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने स्व. जूदेव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, सरगुजा संभाग सह प्रभारी सुनील गुप्ता, जिला भाजपा मंत्री आलोक सारथी, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मपाल अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सुदाम पंडा, मंडल उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमित जिंदल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सोनू खान, कमलेश बंसल, संजय गर्ग, कमलेश लकड़ा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भूषण वैष्णव, शातनु गर्ग, नारायण दास, अरविंद स्वर्णकार, अंशु जैन, शैलेन्द्र प्रताप, पवन गुप्ता, शरद कुम्भकार समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव के जीवन और कार्यों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जशपुर जिले के साथ-साथ पूरे प्रदेश में हिंदू समाज के संरक्षण और सांस्कृतिक जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने धर्मांतरण के खिलाफ “ऑपरेशन घर वापसी” अभियान चलाकर हजारों लोगों को पुनः हिंदू धर्म में वापस लाने का कार्य किया, जो उनके साहस और समाज के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

सालिक साय ने कहा कि स्व. जूदेव केवल एक जननेता ही नहीं, बल्कि समाज के मार्गदर्शक थे। उन्होंने अपने जीवन को समाज, संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया था। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी युवाओं और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।उन्होंने कहा कि स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव के आदर्शों और विचारों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *