
जशपुर जिले के पत्थलगांव क्षेत्र के केराकछार फूलेता चौक में देर रात एक बुजुर्ग महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मृतिका शांति यादव (उम्र लगभग 60 वर्ष) अपने घर में अकेली रहती थी। बीती रात अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी।बताया जा रहा है कि आरोपियों ने महिला के सिर पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतिका के गले में मौजूद सोने का कीमती हार भी गायब पाया गया है, जिससे लूट के इरादे से हत्या की आशंका जताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

