रायगढ़ शहर में आरती सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस संगठन को मजबूती देने की जिम्मेदारी


रायगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर संगठन को बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा नई नियुक्तियां की गई हैं। इसी क्रम में रायगढ़ शहर की प्रभारी के रूप में जशपुर जिले की कांग्रेस नेत्री श्रीमती आरती सिंह को नियुक्त किया गया है।इस नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। आरती सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में रायगढ़ शहर में कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी तरीके से पहुंचाया जाएगा।आरती सिंह ने इस अवसर पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगी। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लगातार काम किया जाएगा।पार्टी नेताओं ने कहा कि इस नियुक्ति से रायगढ़ शहर में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *