
जशपुर में राष्ट्रपति के कथित अपमान के विरोध में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदर्शन, ममता बनर्जी का पुतला दहन* भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा मंगलवार को जशपुर बस स्टैंड में भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के कथित अपमान के विरोध में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री श्रीमती ममता बनर्जी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर आदिवासी समाज के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद की।

इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष श्यामलाल भगत ने कहा कि देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पूरे आदिवासी समाज के गौरव और सम्मान की प्रतीक हैं। उनके प्रति किसी भी प्रकार की अपमानजनक टिप्पणी पूरे समाज का अपमान है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति मोर्चा समाज के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करता रहेगा।अजजा प्रदेश मंत्री ललित नागेश ने कहा कि आदिवासी समाज ने सदैव देश की एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज जब आदिवासी समाज की बेटी देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन है, तब उनके प्रति किया गया अपमान पूरे देश और आदिवासी समाज की भावना को आहत करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा इस तरह की मानसिकता का लोकतांत्रिक तरीके से कड़ा विरोध करता रहेगा और समाज के सम्मान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करेगा।वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शांति भगत ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के करोड़ों आदिवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनके प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणियां राष्ट्रपति पद की गरिमा और आदिवासी समाज के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाती हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से समाज की एकता और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव जागरूक और सक्रिय रहने का आह्वान किया।उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि पुतला दहन कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शांति भगत, राजकपूर भगत, मुकेश सोनी, नेहरू सिंह, विकास कुमार प्रधान, विनोद निकुंज, श्रीमती शारदा प्रधान, श्रीमती प्रतिमा भगत, सुश्री रागिनी भगत, श्रीमती अनिता पैकरा, रामचंद्र राम, उमेश प्रधान, रंजीत भगत, सुरेश राम भगत, वासुदेव राम, त्रिजटा साय, प्रमोद भगत, संदीप भगत, दीपक गुप्ता, सज्जू खान, राहुल गुप्ता, दीपू मिश्रा, दीपक सिंह, प्रकाश रवानी, बेंजामिन कुजूर सहित मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
