
अंबेडकर प्रतिमा को लेकर सतनामी समाज के दो गुटों में विवाद, थाने पहुंची शिकायत
पत्थलगांव। गोढ़ी पंचायत में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर सतनामी समाज के दो गुटों के बीच विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट की स्थिति बन गई और मामला थाने तक पहुंच गया।गोढ़ी निवासी बंसी लाल कुर्रे और डमरू कुर्रे ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि अंबेडकर चौक पर प्रतिमा स्थापना के लिए बनाए जा रहे निर्माण स्थल को लेकर विवाद हुआ। उनका आरोप है कि संतोष समीर और ऋषि ने उनके साथ मारपीट की।वहीं दूसरी ओर गांव के विक्रम कुमार, ऋषिकेश महेश्वरी, दामोदर, अरुण, संतोष कुर्रे सहित दर्जनों ग्रामीण भी थाने पहुंचे और उन्होंने बंसी लाल कुर्रे तथा डमरू कुर्रे पर समाज को अपशब्द कहने और प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद करने की शिकायत दर्ज कराई है।दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फिलहाल स्थिति शांत है।

