वैष्णव समाज को सशक्त बनाने और श्री विष्णु महायज्ञ के आयोजन पर हुई चर्चा

जशपुर। वैष्णव समाज जशपुर के तिलंगा केन्द्र में समाज के पदाधिकारियों और वरिष्ठ सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज को और अधिक सुदृढ़, संगठित एवं एकजुट बनाने के साथ-साथ आगामी समय में श्री विष्णु महायज्ञ के आयोजन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।बैठक में समाज के पदाधिकारियों ने सामाजिक एकता, धार्मिक गतिविधियों के विस्तार तथा नई पीढ़ी को समाज की परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने पर जोर दिया।

उपस्थित सदस्यों ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक और सामाजिक आयोजनों से समाज में भाईचारा और एकजुटता मजबूत होती है।

इस बैठक में मुख्य रूप से वैष्णव समाज जशपुर के जिलाध्यक्ष भूषण वैष्णव, उपाध्यक्ष रामकुमार वैष्णव, सचिव गुरूदास वैष्णव, कोषाध्यक्ष मनोज वैष्णव, मथुरा दास वैष्णव, तुलधर वैष्णव, सुब्रन वैष्णव, हरिभंजन वैष्णव, सोनमंदर वैष्णव, सहदेव वैष्णव, देवशरण वैष्णव, लम्बोदर वैष्णव, दिलीप वैष्णव, संतोष वैष्णव, गंगा वैष्णव, ऋषिकेश वैष्णव, गोवर्धन वैष्णव, कैलाश वैष्णव, मनोज वैष्णव (पंडरीपानी), दीनू वैष्णव सहित पूरे जिले भर से आए पदाधिकारी, ज्येष्ठ-श्रेष्ठ वैष्णव बंधु एवं माताएं उपस्थित रहीं।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भूषण वैष्णव ने कहा कि वैष्णव समाज के विकास और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारी और समाज के लोग निरंतर प्रयासरत हैं।

उन्होंने कहा कि समाज के सभी सदस्यों का सहयोग और सहभागिता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है।भूषण वैष्णव ने आगे कहा कि आने वाले समय में श्री विष्णु महायज्ञ के आयोजन को लेकर समाज के सभी लोगों से सुझाव लिए जाएंगे और इसे भव्य रूप से आयोजित करने की योजना बनाई जाएगी, ताकि समाज की धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकता बनाए रखने का आह्वान किया।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समाज के हितों और धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर इसी प्रकार की बैठकें आयोजित की जाती रहेंगी, जिससे समाज में आपसी समन्वय और मजबूती बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *