पत्रकार-एकता और राहत-कोष गठन पर बनी सहमति..मई के महीने में दो दिवसीय पत्रकार सम्मेलन कार्यक्रम अमरकंटक में आयोजित होगा।

*दिनांक:-16/03/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।**बिलासपुर/कोटा:-ग्लोबल-जर्नलिस्ट मीडिया संघ-छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित प्रधान कार्यालय में रविवार 15 मार्च को होली मिलन समारोह आयोजन किया गया..इस दौरान ग्लोबल-जर्नलिस्ट मीडिया संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने एक दूसरे को हर्बल रंग-बिरंगे गुलाल और फूलों की होली खेलकर आपसी भाईचारे के साथ एकता का संदेश दिया कार्यक्रम के दौरान सुरमई-संगीत में फाग-गीतों ने पूरा माहौल होली के हुड़दंग से सराबोर हो गया।

प्रदेश के पत्रकारों के हित और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन लगातार प्रयासरत:-हरीश चौबे प्रदेश अध्यक्ष।**होली मिलन कार्यक्रम के दौरान ग्लोबल-जर्नलिस्ट मीडिया संघ के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौबे ने उपस्थित सभी वरिष्ठ-कनिष्ठ पत्रकार साथियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश के पत्रकारों के हित और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है पत्रकारों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है..और इसी एकता के माध्यम से पत्रकारों की समस्याओं का समाधान भी संभव है।

पत्रकार समाज-लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ:–प्रदेश-महासचिव तरुण कौशिक।
ग्लोबल-जर्नलिस्ट मीडिया संगठन के प्रदेश-महासचिव तरुण कौशिक ने कहा कि पत्रकार समाज-लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है..और पत्रकारों की सुरक्षा व सहयोग के लिए एक सशक्त व्यवस्था जरूरी है..उन्होंने प्रस्ताव रखते हुए कहा कि सभी पत्रकारों के हित में एक साझा राहत कोष बनाया जाना चाहिए ताकि किसी भी आपातकालीन-स्थिति में पत्रकार-साथियों की आर्थिक और सामाजिक-सहायता की जा सके उनके इस प्रस्ताव का कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने समर्थन किया।**कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों की आपसी सहमति निर्णय लिया गया कि ग्लोबल-जर्नलिस्ट एण्ड मीडिया संघ छत्तीसगढ़ का प्रदेश स्तरीय दो-दिवसीय सम्मेलन कार्यक्रम मई के महीने में अमरकंटक में आयोजित किया जाएगा..जिसमें कि प्रदेश भर के पत्रकार साथी शामिल होंगे और पत्रकार हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी..होली मिलन कार्यक्रम कार्यक्रम में ग्लोबल जर्नलिस्ट मीडिया संघ के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौबे प्रदेश महासचिव तरुण कौशिक, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वर्मा संरक्षक के.के.शर्मा, प्रदेश सलाहकार व प्रेस क्लब कोटा के वर्तमान संरक्षक संजीव शुक्ला, प्रदेश कोषाध्यक्ष व वर्तमान प्रेस क्लब उपाध्यक्ष कोटा रामनारायण यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व वर्तमान प्रेस क्लब सचिव कोटा मोहम्मद जावेद खान, वर्तमान प्रेस क्लब अध्यक्ष कोटा सूरज गुप्ता, रमेश पाण्डेय,बिल्हा से कमल किशोर गर्ग, योगेश शर्मा, विनोद वर्मा, हरीश गुप्ते, भाटापारा से श्याम सुंदर पुरोहित ललित तिवारी, भाटापारा ब्लाक अध्यक्ष शंकर लाल सोनी, जुगल किशोर तिवारी, मोरध्वज साहू, प्रभात सोनक्षत्र, रवि वर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
