19 वर्षीय युवती के पेट से 3 किलो का ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला

पत्थलगांव । श्री ए.जी. मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, पत्थलगांव में डॉक्टरों की टीम ने एक जटिल ऑपरेशन कर 19 वर्षीय युवती के पेट से लगभग 3 किलो का बड़ा ट्यूमर सफलतापूर्वक निकालकर नया जीवन दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रतनपुर निवासी 19 वर्षीय युवती पिछले 2-3 वर्षों से पेट में सूजन की समस्या से परेशान थी। लगातार पेट का आकार बढ़ता जा रहा था, लेकिन सही इलाज नहीं मिलने के कारण स्थिति गंभीर होती गई। बाद में परिजनों द्वारा युवती को श्री ए.जी. हॉस्पिटल लाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जांच के बाद पता चला कि पेट में बड़ा डर्मॉइड ओवेरियन सिस्ट मौजूद है, जिसका वजन करीब 3 किलो था।डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत ऑपरेशन का निर्णय लिया। पूरी तैयारी और विशेषज्ञ टीम डॉ भूपेश भगत,डॉ अजीत गुप्ता द्वारा सफल सर्जरी कर ट्यूमर को बाहर निकाला गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत अब स्थिर बताई जा रही है और वह तेजी से स्वस्थ हो रही है।अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यह ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण था, लेकिन अनुभवी डॉक्टरों और आधुनिक सुविधाओं के चलते इसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया।इस सफल सर्जरी से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर भरोसा और मजबूत हुआ है। वहीं परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *