सालिक साय की अध्यक्षता में खारपानी में जिला स्तरीय सुशासन शिविर, हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात

जशपुर।प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत जनपद पंचायत कांसाबेल के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत खारपानी में जिला स्तरीय सुशासन शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने की।शिविर में विभिन्न विभागों के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया और आमजन की मांगों व शिकायतों की विस्तार से सुनवाई की गई।

प्राप्त आवेदनों का त्वरित एवं शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया गया, जिससे ग्रामीणों में संतोष का माहौल देखा गया।शिविर के दौरान विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया,समाज कल्याण विभाग द्वारा 3 दिव्यांग हितग्राहियों को ट्राई सायकल एवं 5 को श्रवण यंत्र वितरित किए गए।मत्स्य विभाग द्वारा 6 हितग्राहियों को मछली पकड़ने का जाल एवं आइस बॉक्स प्रदान किया गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 5 हितग्राहियों को उनके आवास की चाबी सौंपी गई। मनरेगा अंतर्गत 20 हितग्राहियों को नवीन जॉब कार्ड वितरित किए गए।

कृषि विभाग द्वारा 10 किसानों को केसीसी किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान किए गए।इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, सहायक आयुक्त संजय सिंह, डीडी कृषि एम.आर. भगत, सीईओ संदीप मरावी, बीईओ गोपाल राम खलखो सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *