
जशपुर। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत जशपुर मण्डल में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का समापन उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। दूसरे एवं अंतिम दिन की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन तथा राजकीय गीत के साथ की गई।कार्यक्रम के दूसरे दिन विभिन्न विषयों पर वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने व्यवहारिक ज्ञान विषय पर विस्तार से अपने विचार रखते हुए कहा कि संगठन की असली पहचान कार्यकर्ताओं के व्यवहार से होती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता का आचरण ही जनता के बीच पार्टी की छवि बनाता है, इसलिए हर कार्यकर्ता को विनम्रता, अनुशासन और सेवा भाव के साथ कार्य करना चाहिए।

उन्होंने संवाद कौशल को मजबूत करने, जनता की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनने और सकारात्मक समाधान देने पर जोर दिया। अंत में उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।बलरामपुर जिला संगठन प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिन्हा ने कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि विषय पर कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर से ही सुनिश्चित होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक घर तक पहुंच बनाएं और पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने सक्रिय सदस्यता बढ़ाने और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश नंदे ने कार्य पद्धति विषय पर संगठन की संरचना, कार्यशैली और अनुशासन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की सफलता उसके सुव्यवस्थित कार्यपद्धति पर निर्भर करती है। समयबद्धता, जिम्मेदारी और टीमवर्क को अपनाकर ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

पूर्व संयोजक आईटी सेल विनोद निकुंज ने सोशल मीडिया विषय पर अपने उद्बोधन में कहा कि आज के दौर में डिजिटल प्लेटफॉर्म संगठन का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के सही और प्रभावी उपयोग के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों, योजनाओं और उपलब्धियों को सकारात्मक तरीके से जनता तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने फेक न्यूज से बचने और तथ्यात्मक जानकारी साझा करने की सलाह दी।प्रशिक्षण अभियान के विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश नंदे, देवधन नायक, गोविंद भगत एवं सावित्री निकुंज ने की, जबकि कार्यशाला का सफल संचालन जिला मंत्री संतोष सिंह एवं शरद चौरसिया ने किया।

जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण अभियान के दूसरे दिन नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद भगत सहित राजकपूर भगत, रूपेश सोनी, श्रीमती शारदा प्रधान, राजू गुप्ता, मुकेश सोनी, दीपक चौहान, अनिता पैंकरा, कृपा भगत, राजा सोनी, सतीश गोस्वामी, नागेन्द्र भगत, रागिनी भगत, नीतू गुप्ता, रोमी गुप्ता, आशु राय, दीपक गुप्ता, सज्जू खान, आकाश गुप्ता, सुरेंद्र यादव, कंचन बैरागी, शशि बाई, अमित साय, राहुल गुप्ता, दीपू मिश्रा, दीपक सिंह, रूपेश सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।दो दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यशाला ने कार्यकर्ताओं को व्यवहारिक ज्ञान, संगठनात्मक कार्यशैली, विस्तार रणनीति और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग की महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।
