27-मार्च शुक्रवार सुबह 09 बजे से रात्रि 11 बजे तक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार..पालकी यात्रा की तैयारी जोर शोर से जारी।
दिनांक:-26/03/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।

करगीरोड-कोटा:-श्री-साईंबाबा सेवा-आश्रम द्वारा शुक्रवार 27 मार्च को मनाए जाने वाला रामनवमी पर्व को लेकर तैयारियां पूरे जोर शोर से जारी है हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी विशाल भंडारा कार्यक्रम सहित पालकी यात्रा को लेकर साईं भक्तों में काफी उत्साह है..रामनवमी पर्व से पूर्व मंदिर परिसर में रंगरोगन साफ सफाई लाइट सजावट के साथ अन्य व्यवस्थाओं का कार्य युद्ध स्तर से जारी है..साईं बाबा आश्रम परिसर में पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।

आश्रम के संस्थापक कैलाश चंद्र गुप्ता के अनुसार इस पावन अवसर पर आयोजन को भव्य रूप देने के लिए सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं..हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के शुभ अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना,साईं सच्चरित्र पाठ भजन कीर्तन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में कोटा नगर सहित कोटा से लगे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है.. कार्यक्रम की शुरुवात प्रातः 5 बजे काकड़-आरती से शुभारंभ होगा, इसके बाद सुबह 8 बजे बाबा का मंगल स्नान एवं विशेष पूजा संपन्न होगी..

दोपहर 1 बजे महाभोग अर्पित कर भंडारे का श्रीगणेश किया जाएगा इसके पश्चात दोपहर 2:30 बजे साईं सच्चरित्र पाठ एवं बाबा की महासमाधि पर चादर अर्पण किया जाएगा..शाम 4 बजे साईं बाबा की भव्य पालकी शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकलेगी..जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे..

आश्रम समिति के अनुसार टेंट-लाइट, सजावट एवं अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं तथा भंडारे हेतु आवश्यक राशन एवं अन्य तैयारियां अंतिम चरण में हैं।**सबका मालिक एक” एवं “श्रद्धा और सबूरी” को आत्मसात करते हुए साईंबाबा-आश्रम द्वारा समाज सेवा एवं धार्मिक आयोजनों का निरंतर आयोजन किया जाता रहा है,आश्रम प्रबंधन द्वारा समस्त श्रद्धालुओं से अपील की गई है, कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें एवं भंडारे में सहयोग देकर पुण्य लाभ अर्जित करें।
