चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर विधायक गोमती साय बटुराकछार में अखंड नाम विष्णु महा यज्ञ में हुई शामिल

पत्थलगांव/बटुराकछार: चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती गोमती साय बटुराकछार में आयोजित अखंड नाम विष्णु महा यज्ञ में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान विष्णु से क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

यज्ञ स्थल पर पहुंचने पर आयोजक समिति एवं ग्रामवासियों ने विधायक श्रीमती गोमती साय का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को आपसी भाईचारे एवं संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं।

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में शांति, समृद्धि और उन्नति की कामना की।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति भाव से यज्ञ एवं पूजा-अर्चना में भाग लिया।

यज्ञ के माध्यम से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं सामाजिक एकता की कामना की गई।इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *