नवरात्रि-उपवास रामनवमी के दिन 59-वर्षीय डॉ.पवार एक बार फिर से कोटा से बिलासपुर 35-किमी नंगे पैर दौड़े।
**दिनांक:-27/03/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।

करगीरोड कोटा:-59 वर्ष के युवा डॉ.रंजीत पवार ने एक बार फिर से नवरात्रि उपवास के दौरान रामनवमी-जन्मोत्सव के दिन कोटा से बिलासपुर नंगे पैर 35 किलोमीटर की दौड़ लगाते हुए अपनी मैराथन दौड़ विवेकानंद गार्डन बिलासपुर में पहुंचकर खत्म किया..विवेकानंद गार्डन पहुंचने पर उपस्थित शहरवासियों ने डॉ.पवार को पुष्पमाला से सम्मानित किया।

डॉ.पवार स्व:भगवान सिंह पवार के पुत्र है..मैराथन दौड़ के अलावा डॉ.पवार गौसेवा एवं वृद्धजनों की सेवा करने मैं समर्पित रहते हैं, इसके अलावा इन्होंने अपने जीवन काल में युवाओं के साथ युवतियों को भी वालीबाल कोचिंग देकर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पटल पर एक खिलाड़ी के तौर पर निखारा है..इस मैराथन दौड़ को पूरा करने के लिए डॉ पवार 40 से 46 डिग्री सेल्सियस में अपना अभ्यास जारी रखते है डॉ पवार का संदेश उन युवा युवतियों से हैं..जो अपने जीवन काल में छोटी छोटी परेशानियों से घबरा जाते हैं..नशे की तरफ चले जाते है..उन्हें चाहिए खेल या दौड़ उनके जीवन का अभिन्न अंग बने खेल व्यक्ति के जीवन में मन विचार को अच्छा रखता है..वह चाहते हैं की उनमें से कोई मिल्खा सिंह जैसा बने।

