Kota-Updete:-विधि-प्रकोष्ठ बिलासपुर-जिला-ग्रामीण जिला के संयोजक बने नरेन्द्र बाबा गोस्वामी।-**नरेंद्र बाबा गोस्वामी वर्तमान में अधिवक्ता संघ कोटा के नवनियुक्त अध्यक्ष भी है।

दिनांक:-29/03/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।**करगीरोड कोटा:-प्रदेश भाजपा कार्यालय से बीजेपी के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह की सहमति से कोटा नगर के युवा चेहरा अधिवक्ता संघ कोटा के नवनियुक्त अध्यक्ष व नोटरी नरेंद्र बाबा गोस्वामी को बिलासपुर जिला ग्रामीण जिला के विधि- प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया है,नरेंद्र बाबा गोस्वामी कोटा नगर में बीजेपी के युवा नेता के साथ एक मुखर प्रखर प्रवक्ता के रूप में जाने जाते है, नरेंद्र बाबा गोस्वामी कोटा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 03 से लगातार एक युवा पार्षद के रूप में प्रतिनिधित्व करने के साथ-साथ एक जनप्रतिनिधि के रूप में वार्ड वासियों के बुनियादी जनहित सुविधाओं के लिए हमेशा प्रयासरत रहते है..बिलासपुर जिले के ग्रामीण विधि प्रकोष्ठ के संयोजक बनाए जाने पर नरेंद्र बाबा गोस्वामी ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए बीजेपी के वरिष्ट कनिष्ठ पदाधिकारियों का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए पार्टी के मजबूती के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने की बात कही, कोटा विधानसभा क्षेत्र सहित कोटा नगर के बीजेपी के मौजूदा पदाधिकारियों ने नरेंद्र बाबा गोस्वामी को पार्टी में मिले नए जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *