Kota-Updete:-रामनवमी-पर्व साईंबाबा-आश्रम में काकड़ आरती के साथ विशाल भंडारा कार्यक्रम संपन्न हुआ।-हजारों श्रद्वालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया

.पालकी यात्रा में श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब।**बाबा की कृपा और भक्तों की सेवा भावना से ही ये दरबार चल रहा है:–कैलाशचंद्र गुप्ता।

**दिनांक:-29/03/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।**करगीरोड कोटा:-रामनवमी-पर्व पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने साईं-बाबा के दरबार में उपस्थित होकर सांई राम के दर्शन करने के साथ विशाल भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया..साईबाबा आश्रम में 1972 से निरंतर साईं बाबा की धूनी प्रज्वलित हो रही है, जो आज भी भक्तों की आस्था और विश्वास की केंद्र बनी हुई है, वर्षों से यह धाम श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता आया है।**काकड़-आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ:—

रामनवमी के अवसर पर मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था..सुबह काकड़ आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ पश्चात सांईबाबा का मंगल स्नान एवं विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई दोपहर में महाभोग-अर्पित कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया..जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया..दोपहर पश्चात साईं सच्चरित्र पाठ एवं बाबा की महासमाधि पर चादर अर्पण किया गया..संध्या समय साईं बाबा की भव्य पालकी शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकली, जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा पूरा वातावरण “साईं बाबा की जय” के जयकारों से गूंजता रहा आश्रम के संस्थापक कैलाशचंद्र गुप्ता ने भावुक शब्दों में कहा कि यह दरबार बाबा की कृपा और भक्तों की सेवा भावना से ही चल रहा है..

.यहां जो भी सच्चे मन से आता है..बाबा उसे कभी खाली हाथ नहीं लौटाते।**सबका मालिक एक श्रद्धा और सबूरी यही बाबा का संदेश:–

साईं बाबा के अनमोल वचनों को स्मरण करते हुए श्रद्धालुओं ने एक स्वर में कहा “सबका मालिक एक श्रद्धा और सबूरी” यही बाबा का संदेश आज भी लोगों के जीवन में विश्वास-धैर्य और सेवा का मार्ग दिखा रहा है..साईं बाबा का यह दरबार केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि आस्था..सेवा और मानवता का जीवंत केंद्र है..जहाँ हर व्यक्ति को शांति और सुकून मिलता है अंत में आश्रम समिति द्वारा सभी भक्तों-सहयोगकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया..और भविष्य में भी इसी प्रकार भक्ति एवं सेवा के कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *