पत्थलगांव तहसील में राजस्व पखवाड़ा 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक, ड्यूटी तय

पत्थलगांव।तहसील कार्यालय पत्थलगांव द्वारा राजस्व पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में शिविर आयोजित करने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। इस संबंध में तहसीलदार पत्थलगांव ने आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक अलग-अलग तिथियों में विभिन्न पंचायतों में राजस्व शिविर लगाए जाएंगे, जहां आम जनता की राजस्व संबंधी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।तहसीलदार ने जारी आदेश में सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित तिथि पर संबंधित ग्राम पंचायतों में पहुंचकर राजस्व प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *