नक्सल मुक्त भारत के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह का आभार,बस्तर में होगा नया सूर्योदय,

विकसित भारत का मजबूत कदम बस्तर से – भाजपापूर्व प्रदेश भाजपा महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने बस्तर सहित पूरे देश से नक्सल मुक्त भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बस्तर, जो लंबे समय तक रेड कॉरिडोर के नाम से जाना जाता रहा, नक्सल मुक्त होने के बाद अब एक नई पहचान बनाएगा। नक्सलवाद ने वर्षों तक विकास को बाधित किया, लेकिन अब केन्द्र सरकार एवं राज्य की विष्णुदेव साय सरकार के नेतृत्व में चारों ओर विकास की धारा प्रवाहित होगी।उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र के सहयोग से छत्तीसगढ़ की छवि को राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर मजबूत किया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने कहा कि जब केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक देश को माओवाद से मुक्त करने की समयसीमा तय की, तब कुछ लोगों ने इस पर संदेह जताया था।लेकिन केंद्र सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और जीरो टॉलरेंस नीति के सकारात्मक परिणाम आज स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।उन्होंने बताया कि गृह मंत्री द्वारा लगातार बस्तर दौरे और आत्मसमर्पण के आह्वान के चलते लगभग 2898 नक्सलियों ने मुख्यधारा में वापसी की, जबकि करीब 2000 नक्सलियों की गिरफ्तारी भी हुई है।प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं बस्तर प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने भी बस्तर में निरंतर प्रवास कर विकास कार्यों को गति दी है।

जशपुर विधायक रायमुनी भगत ने कहा कि एक ओर जहां माओवादियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित किया गया, वहीं दूसरी ओर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए नई भर्ती प्रक्रियाएं शुरू की गईं।साथ ही युवाओं के कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया गया।उन्होंने कहा कि बस्तर पंडुम और बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिला है, वहीं बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता अब वैश्विक आकर्षण का केंद्र बन रही है।

पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय ने अपने बयान में कहा कि नक्सल मुक्त बस्तर, छत्तीसगढ़ के समग्र विकास का आधार बनेगा।उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं और सुरक्षा बलों के समन्वित प्रयासों से आज बस्तर में शांति, सुरक्षा और विकास का नया वातावरण बना है।उन्होंने आगे कहा कि अब क्षेत्र के युवा शिक्षा, रोजगार और खेल के माध्यम से अपने भविष्य को नई दिशा दे रहे हैं।श्रीमती साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व को इस परिवर्तन का प्रमुख कारण बताते हुए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *