दोकडा भाजपा मण्डल अध्यक्ष रवि यादव ने वरिष्ठ नेताओ की उपस्थिति में अपना पदभार ग्रहण किया

MO NO- 9340278996,9406168350
जशपुर- दोकडा भाजपा मण्डल मे नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष रवि यादव ने वरिष्ठ नेताओ की उपस्थिति में अपना पदभार ग्रहण किया इस अवसर पर सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष व पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ,जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता ,भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य सालिक साय ,जिला उपाध्यक्ष ठाकुर पुरूषोत्तम सिंह,चुनाव प्रभारी राजकपूर ,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष भूषण वैष्णव ,दिनेश प्रसाद ,अटल साय समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस दौरान उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए श्रीमती गोमती साय ने कहा कि दोकडा के मंडल अध्यक्ष रवि यादव के बनने से संगठन को मजबूत प्रदान होगी। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में बीजेपी की सफलता के लिए संगठन का गतिशील होना बहुत जरूरी है। सक्रिय एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलने से पार्टी को इसका लाभ अवश्य मिलेगा।
इस दौरान सालिक साय ने रवि यादव को बधाई देते हुए कहा की भाजपा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी युवाओं के हाथों में सौंपने से पार्टी और अधिक मजबूत होगी। भाजपा समाज सेवा के लिए युवा पीढ़ी को जोड़ रही है। भाजपा का एक मात्र मकसद चुनाव ही नही बल्कि समाज सेवा के भाव से यंग जनरेशन को संगठन में लाने का कार्य कर रही है इससे ज्यादा से ज्यादा युवाओं को संगठन में कार्य करने का अवसर मिलेगा।
जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा की इस बार मंडल अध्यक्षों के लिए उम्र सीमा तय कर युवाओ को मौका देना पार्टी के हित में साबित होगा पार्टी और अधिक मजबूत होगी ज्यादा से ज्यादा युवा भाजपा से जुड़ेंगे भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। युवाओं को मंडल अध्यक्ष के पद देने से पार्टी को नई उर्जा व नई दिशा मिलेगी साथ में वरिष्ठजनों का मार्ग दर्शन रहेगा।