पत्थलगांव विधानसभा को 10 सड़कों की बड़ी सौगात — ₹26.87 करोड़ की स्वीकृति, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

पत्थलगांव:-* जिला जशपुर के पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय जी के अथक परिश्रम एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के अनुमोदन से क्षेत्र में कुल 10 सड़कों के निर्माण हेतु ₹26.87 करोड़ (₹26,87,52,000) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।इन स्वीकृत कार्यों के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं दूरस्थ क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ने का कार्य किया जाएगा, जिससे आवागमन सुगम होगा और ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बाजार तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।स्वीकृत कार्यों के तहत निम्नलिखित सड़कों का निर्माण किया जाएगा—1.जिला जशपुर के ग्राम पंचायत तिलडेगा मुख्य मार्ग से भवरापारा होते हुए कटंगतराई मार्ग की लंबाई 2.30 किमी के लिए ₹1,92,99,000 की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।2.जिला जशपुर के बोडाटो गरी से चोंगरीबहार मार्ग की लंबाई 3.20 किमी के लिए ₹2,07,41,000 की स्वीकृति दी गई है।3.ग्राम पंचायत किलकिला मेन रोड से ईला पहुंच मार्ग की लंबाई 1.90 किमी के लिए ₹2,16,56,000 की राशि स्वीकृत की गई है।4.जिला जशपुर के विकासखंड कांसाबेल के दारूपिया से कटंगखार पहुंच मार्ग (पुल-पुलिया सहित) की लंबाई 2.20 किमी के निर्माण हेतु ₹2,56,71,000 की राशि स्वीकृत की गई है।5.जिला जशपुर के मुख्य मार्ग गाला गोपीपारा से झक्कड़पुर तीलाईखार तक पहुंच मार्ग की लंबाई 1.70 किमी के निर्माण हेतु ₹1,81,48,000 की स्वीकृति प्रदान की गई है।6.जिला जशपुर के डूडूगजोर (मांझापारा) से पॉलीडीह तक मार्ग की लंबाई 4.70 किमी के निर्माण हेतु ₹4,05,62,000 की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।7.जिला जशपुर के खुटगांव से घोघरजोर पहुंच मार्ग की लंबाई 4.00 किमी के निर्माण हेतु ₹4,52,32,000 की राशि स्वीकृत की गई है।8.जिला जशपुर के ग्राम पंचायत तिरसोठ से सतीपारा आंगनबाड़ी भवन से बटुराबाहर गांधी चौक तक पहुंच मार्ग (पुल-पुलिया सहित) की लंबाई 2.70 किमी के लिए ₹2,27,88,000 की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।9.जिला जशपुर के ग्राम पंचायत बेलडेगी के नवापारा से चंदरपुर मार्ग की लंबाई 2.80 किमी के निर्माण हेतु ₹2,98,27,000 की राशि स्वीकृत की गई है।10.जिला जशपुर के मुख्य मार्ग एन.एच. 43 से छुरीपहरी चोराआमा मार्ग की लंबाई 3.15 किमी के निर्माण हेतु ₹2,48,28,000 की राशि स्वीकृत की गई है।इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के सुदूर ग्रामीण इलाकों को मुख्य मार्गों से सीधा संपर्क मिलेगा। इससे किसानों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।स्थानीय नागरिकों ने इस सौगात के लिए विधायक श्रीमती गोमती साय एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *