TET अनिवार्यता के विरोध में दिल्ली रवाना हुए जशपुर के शिक्षक, रामलीला मैदान में करेंगे एकदिवसीय आंदोलन

जशपुर। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले 4 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित एकदिवसीय आंदोलन में शामिल होने के लिए जशपुर जिले से सैकड़ों शिक्षकों का जत्था आज बस के माध्यम से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इस आंदोलन में शिक्षक TET अनिवार्यता के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करेंगे।जशपुर से रवाना हुए इस जत्थे का नेतृत्व जिला संचालक संतोष टांडे एवं अजय कुमार गुप्ता द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस आंदोलन में प्रदेश सहित देशभर से बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल होंगे और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।उन्होंने कहा कि TET अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों में व्यापक असंतोष है। इसी मुद्दे को लेकर टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर देशभर के शिक्षक दिल्ली में एकत्रित होकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराएंगे।

दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले इस आंदोलन में जशपुर जिले के शिक्षक भी पूरी एकजुटता के साथ भाग लेकर अपनी समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाएंगे। प्रस्थान के दौरान शिक्षकों में उत्साह और एकजुटता का माहौल देखने को मिला।शिक्षकों ने संकल्प लेते हुए कहा कि जब तक उनकी जायज मांगों पर सरकार सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *