शेखरपुर में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया

लुड़ेग तमता मंडल अंतर्गत शेखरपुर में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष श्री आनंद शर्मा जी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना, विचारधारा और देश के विकास में पार्टी के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन को और मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *