
जशपुर। जशपुर जिले के देवरी ग्राम में विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं किसान बंधुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर किसानों का स्वागत कर उन्हें सप्रेम भेंट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संगठन की विचारधारा, सेवा और समर्पण की परंपरा को याद करते हुए कार्यकर्ताओं ने पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह, किसान मोर्चा के जिला मंत्री विजय शर्मा, पार्थो सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि यादव, मंडल अध्यक्ष तरण सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान बंधु और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी ने भाजपा के स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संगठन की उपलब्धियों और जनसेवा के कार्यों को साझा किया।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र सेवा और समाज के विकास के लिए समर्पित एक विचारधारा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा किसानों, गरीबों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया है। केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाएं सीधे किसानों के जीवन को सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में काम कर रही हैं।
