भाग रहे गांजा तस्कर को पुलिस ने दौड़ाया,छत से कूदकर भागा तस्कर झाडी में छिपा पुलिस को दे रहा था चकमा आखिरकार पुलिस ने देखे वीडियो

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996


शाबाश! मुस्तैद पुलिस टीम की कार्रवाई से तस्करी नेटवर्क पर बड़ा वार देखे वीडियो

पत्थलगांव। पुलिस को गांजा तस्करी की सूचना मिलने के बाद लैलूंगा पुलिस तस्करों का पीछा कर रही थी। बताया जा रहा है कि गांजा तस्कर तेज गति से वाहन चलाते हुए भाग रहे थे। इसकी सूचना तुरंत जशपुर जिले की पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही जशपुर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती में गांजा तस्करों को धर दबोचा। इस दौरान लैलूंगा पुलिस की टीम भी तस्करों का पीछा करते हुए मौके पर पहुंच गई।एसडीओपी धुर्वेश जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि तस्करी में शामिल आरोपी दूसरे राज्य के रहने वाले हैं।

कार्रवाई के दौरान एक तस्कर पुलिस को देखकर भागने लगा और छत से कूदकर झाड़ियों में छिपकर बचने की कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिस टीम ने उसका पीछा करते हुए काफी देर तक खोजबीन की और आखिरकार झाड़ियों में छिपे तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की।

पुलिस की इस मुस्तैद कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। साफ है कि पुलिस चुस्त रहे तो अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून से बच नहीं सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *