समर्थको ने जप अध्यक्ष सुकृत सिंग का जन्मदिन धूमधाम से मनाया


MO NO- 9340278996,9406168350
पत्थलगांव- क्षेत्र के लोगो समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पत्थलगांव जनपद पंचायत अध्यक्ष सुकृत सिंग सिदार का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर केक काटे गए और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी गई।गुरुवार की शाम को जशपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित जन्मदिवस के कार्यक्रम में पत्थलगांव जनपद पंचायत अध्यक्ष सुकृत सिंग सिदार को फूल-माला पहनाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी गई। इस मौके पर उन्हें पुष्प गुच्छ भी भेंट किया गया। कांग्रेस के नेताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु होने और उज्जवल भविष्य की कामना की।इस दौरान पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रवाल,सहकारी प्रदेश उपाध्यक्ष रवीन्द्र सिंग भाटिया ,ब्लाक कांग्रेस अध्य्कः हरगोविंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष माधव शर्मा, मनप्रीत सिंग भाटिया, अशोक अग्रवाल,महेंद्र अग्रवाल,नाजिर साय निकुंज, कोतबा नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, ललित शर्मा, युवा कांग्रेस के अंकित गोलू शर्मा, रवि शंकर जायसवाल, राजू गुप्ता, अजय राजपूत ,रोषु फोट्वानी ,अनीता खाखा, पूनम पैंकरा ,राजेन्द्र बेहरा,आरिफ खान, जनपद पंचायत अधिकारी कर्मचारी, समेत भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और जनपद सदस्य उपस्थित थे