फिलिस्तीना एक्का के प्रयास से हितग्राही को मिली व्हीलचेयर, ग्रामीणों ने जताया आभार

पत्थलगांव। जनपद पंचायत क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों के प्रयास से जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ लगातार पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम तिलडेगा की हितग्राही जेमा बाई पति देतारी को आवेदन देने के कुछ ही दिनों के भीतर व्हीलचेयर उपलब्ध करा दी गई। व्हीलचेयर मिलने के बाद हितग्राही के परिवारजनों ने जनपद उपाध्यक्ष फिलिस्तीना एक्का एवं भाजपा नेता चमर साय के प्रति आभार व्यक्त किया।जानकारी के अनुसार, ग्राम तिलडेगा निवासी जेमा बाई को चलने-फिरने में काफी परेशानी हो रही थी। इस समस्या को लेकर उन्होंने फिलिस्तीना एक्का के माध्यम से आवेदन दिया था। आवेदन देने के कुछ ही दिनों बाद प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें व्हीलचेयर उपलब्ध करा दी गई। इससे हितग्राही और उनके परिवार को काफी राहत मिली है।

ग्रामीणों का कहना है कि फिलिस्तीना एक्का और चमर साय लगातार क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका समाधान कराने का प्रयास कर रहे हैं। उनके सक्रिय प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।इसी क्रम में कटंगतराई से भद्रापारा तक डामर सड़क निर्माण कार्य की भी स्वीकृति मिली है। सड़क स्वीकृत होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा भाजपा नेता चमर साय का धन्यवाद ज्ञापित किया है।बताया जा रहा है कि पत्थलगांव जनपद क्षेत्र के तिलडेगा जोराडोल इलाके में बीडीसी फिलिस्तीना एक्का विकास की नई गाथा लिख रही हैं। उनके प्रयासों से ग्रामीणों की जरूरत के अनुसार सरकार की विभिन्न योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र में बोर खनन, सीसी रोड निर्माण सहित अन्य विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि इसी तरह जनप्रतिनिधियों के सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे और जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *