बाइक सवार ने खड़ी पुलिस गाड़ी को ठोका, सिर में कई टांके

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996

बाइक सवार ने खड़ी पुलिस बोलेरो को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल

पत्थलगांव। बाकारुमा क्षेत्र में बीते रात एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सड़क किनारे खड़ी पुलिस की सरकारी बोलेरो वाहन को एक बाइक सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि यह पुलिस वाहन रैरुमा चौकी का था।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को उसी दुर्घटनाग्रस्त पुलिस वाहन में बैठाकर तत्काल पत्थलगांव सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।घायल युवक की पहचान अर्जुन शाह (पिता गोविंद शाह), निवासी चरखापारा के रूप में हुई है। दुर्घटना में युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और डॉक्टरों द्वारा उसके सिर पर कई टांके लगाए गए हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार युवक नशे की हालत में था, हालांकि घायल युवक ने नशे में होने की बात से साफ इनकार किया है। उसका कहना है कि वह बाइक से जा रहा था, तभी अचानक हादसा हो गया और वह बेसुध हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *