प्रेम संबंध के चलते युवती ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

पत्थलगांव। थाना क्षेत्र के ग्राम बटूराबहार (गौठियापारा) में रविवार देर शाम एक 22 वर्षीय युवती ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को मर्ग पंचनामा कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल, मृतका की पहचान शारदा बंजारा (22 वर्ष), पिता स्व. कत्थे राम बंजारा, निवासी बटूराबहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि माता-पिता के निधन के बाद वह अपने चाचा फतेराम बंजारा के साथ रह रही थी। परिजनों के अनुसार, घटना की रात शारदा ने परिवार के लिए खाना बनाकर दिया। भोजन के बाद वह बर्तन धोने के लिए बाहर गई, लेकिन वापस नहीं लौटी। संदेह होने पर परिजन जब घर के अंदर पहुंचे तो उसे रसोई कक्ष में लकड़ी के सहारे प्लास्टिक रस्सी से फंदा लगाकर लटकी हुई पाया। तत्काल उसे नीचे उतारकर देखा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती का एक युवक से प्रेम संबंध था, जिसके चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आत्महत्या के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। साथ ही घटना की सूचना एसडीएम पत्थलगांव को भी प्रेषित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *