एयरक्राफ्ट गिरने की सूचना, जांच के लिए रवाना हुई टीम

जशपुर जिले के चारभाठी क्षेत्र में एयरक्राफ्ट क्रैश होने की खबर सामने आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

देखे वीडियो

बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर हादसे की आशंका है वह चारों ओर से पहाड़ियों और घने जंगलों से घिरा हुआ है, जिसके कारण पुलिस और राहत दल को वहां तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ समय पहले इलाके के आसपास आसमान में एक विमान को काफी नीचे उड़ते हुए देखा गया था। इसके बाद जंगल की ओर तेज आवाज सुनाई देने की बात भी कही जा रही है, जिससे एयरक्राफ्ट क्रैश होने की संभावना जताई जा रही है।हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वास्तव में कोई एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हुआ है या जंगल में किसी अन्य कारण से तेज धमाके जैसी आवाज हुई है। पुलिस और संबंधित टीम के मौके पर पहुंचने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *