सालिक साय ने बिरहोर परिवार संग साझा की जन्मदिन की खुशियां

जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने बिरहोर परिवार के साथ काटा केक

जशपुर। अपनी सादगी और जनसरोकारों के लिए पहचाने जाने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने इस वर्ष भी अपना जन्मदिन बेहद सादगी के साथ मनाया।

राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले बिरहोर परिवार के बीच पहुंचकर उन्होंने केक काटा और उनके साथ भोजन कर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं

।जशपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ केक काटने के बाद सालिक साय अपने गृह ब्लॉक के बटईकेला पंचायत अंतर्गत बिरहोर बस्ती पहुंचे,

जहां उन्होंने बिरहोर परिवार के बीच समय बिताया और उनके साथ बैठकर भोजन किया।

इस दौरान क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की भी अच्छी खासी उपस्थिति रही।उक्त जानकारी सालिक के सहयोगी भूषण वैष्णव ने दी

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जिला मंत्री आलोक सारथी, लुड़ेग तमता मंडल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल, पत्थलगांव ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हेमंत बंजारा, कांसाबेल मंडल महामंत्री समरजीत चांद, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भूषण वैष्णव,

जनपद पंचायत सदस्य महेश नाग, अमित जिंदल, पवन यादव, सुदर्शन पैंकरा, बटईकेला सरपंच मुक्ति देवी, परमेश्वर चक्रेश, नीलांचल सिंह, बलेश्वर चक्रेश, आलोक गर्ग, धनंजय तिवारी, मुकेश यादव, अरविंद स्वर्णकार, पवन गुप्ता बिट्टू, अमित पारिक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *