कांग्रेस प्रत्याशी उर्वशी सिंह के नामांकन पर संकट, रद्द हो सकता है नामांकन!

कांग्रेस प्रत्याशी उर्वशी सिंह के नामांकन पर संकट, रद्द हो सकता है नामांकन!

Neerajneera

नीरज गुप्ता संपादक
MO NO- 9340278996,9406168350

पत्थलगांव। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी उर्वशी देवी सिंह की उम्मीदवारी पर संशय गहरा गया है। भाजपा प्रत्याशी संगीता सिंह ने उनके मध्यप्रदेश के जाति प्रमाण पत्र को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है, जिससे उनका नामांकन रद्द होने की आशंका बढ़ गई है।

कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित सीट से चुनाव लड़ने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य होता है। मध्यप्रदेश का प्रमाण पत्र यहां मान्य नहीं होगा, और केवल विवाह के आधार पर अनुसूचित जनजाति का लाभ नहीं दिया जा सकता।

नीरज गुप्ता संपादक
MO NO- 9340278996,9406168350

चुनाव प्रक्रिया में नया मोड़

स्कूटनी के दौरान प्रारंभ में किसी ने आपत्ति नहीं जताई थी, लेकिन बाद में भाजपा ने आपत्ति दर्ज कर दी, जिससे विवाद खड़ा हो गया। इससे पहले, उर्वशी सिंह दो बार इसी प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव लड़ चुकी हैं, लेकिन इस बार नियमों की सख्ती के चलते उनके नामांकन पर तलवार लटक रही है।अब देखना होगा कि प्रशासन इस आपत्ति पर क्या फैसला लेता है और क्या उर्वशी सिंह चुनावी दौड़ में बनी रह पाती हैं या नहीं!neeraj,harit,

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!