पत्थलगांव के नारायण कुमार वैष्णव ने 10वीं बोर्ड में 92.16% अंक लाकर बढ़ाया मान

पत्थलगांव।पत्थलगांव स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र नारायण कुमार वैष्णव ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 92.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार और वैष्णव समाज का नाम रोशन किया है।नारायण की इस उपलब्धि से उनके परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी इस सफलता पर परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।नारायण कुमार वैष्णव के पिता दीपक दास और माता शशि बैरागी ने बेटे की इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि मेहनत और लगन से पढ़ाई करने का यह परिणाम है। वहीं विद्यालय के शिक्षकों ने भी नारायण की मेहनत और अनुशासन की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *