लैब टेक्नोलॉजिस्ट बी.डब्ल्यू. शर्मा 40 वर्ष की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्त

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996

पत्थलगांव।पत्थलगांव सिविल अस्पताल में पदस्थ मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट श्री बी.डब्ल्यू. शर्मा आज 40 वर्ष की लंबी सेवाकाल पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर सिविल अस्पताल में एक सम्मान समारोह आयोजित कर उनके उत्कृष्ट कार्यकाल की सराहना की गई।

कार्यक्रम के दौरान बीएमओ डॉ. जेम्स मिंज ने श्री शर्मा के समर्पण और ईमानदारी से किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में मरीजों की सेवा को सर्वोपरि रखा और अस्पताल की लैब सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।इस अवसर पर सिविल अस्पताल के सभी चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्होंने श्री शर्मा को भावभीनी विदाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *