फिलिस्फिना एक्का ने भारी मतों से दर्ज की जीत, अब जनपद अध्यक्ष की दावेदारी

 फिलिस्फिना एक्का ने भारी मतों से दर्ज की जीत, अब जनपद अध्यक्ष की दावेदारी

नीरज गुप्ता संपादक

पत्थलगांव। भाजपा के पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष चमर साय एक्का की धर्मपत्नी फिलिस्फिना एक्का ने बीसीसी चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज कर अपनी दावेदारी और मजबूत कर दी है। उनकी इस जीत से पत्थलगांव जनपद पंचायत अध्यक्ष पद की दौड़ में उनका दावा और मजबूत हो गया है।

गौरतलब है कि पत्थलगांव जनपद पंचायत आदिवासी महिला आरक्षित होने के कारण पहले से ही उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही थी। इससे पहले चमर साय एक्का भी जनपद सदस्य रह चुके हैं और भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के रूप में पार्टी को लगातार मजबूती प्रदान करते रहे हैं।भाजपा संगठन में चमर साय की मजबूत पकड़ और क्षेत्र में उनके प्रभाव के चलते फिलिस्पीना एक्का की जीत पहले से ही संभावित मानी जा रही थी। उनकी इस सफलता के बाद अब जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उनकी उम्मीदवारी पर चर्चा तेज हो गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *