
पत्थलगांव।बीती रात पत्थलगांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को निशाना बनाते हुए एक युवक ने तोड़फोड़ की कोशिश की, लेकिन वह अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।मिली जानकारी के अनुसार, युवक पहले कैमरे पर स्प्रे करता हुआ दिखाई दिया ताकि पहचान छुपा सके, इसके बाद उसने एटीएम मशीन को तोड़ने की कोशिश की।

हालांकि काफी प्रयास के बावजूद वह मशीन को नुकसान नहीं पहुंचा सका और मौके से फरार हो गया।बैंक कर्मचारी कुशल कुमार ने बताया कि एटीएम में लगभग 5 लाख रुपये नकद मौजूद थे। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।बताया जा रहा है कि एटीएम नीचे के हिस्से में स्थित है, जबकि बैंक की मुख्य शाखा ऊपर तल पर है। घटना के बाद सुरक्षा और जांच के मद्देनज़र बैंक का कामकाज अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

