पाकरगांव में अखण्ड विष्णु नामयज्ञ का भव्य आयोजन

पत्थलगांव – ग्राम पाकरगांव में तीन दिवसीय अखण्ड विष्णु नामयज्ञ सोलह प्रहरी का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में किया जा रहा है। 25 फरवरी से प्रारंभ हुए इस धार्मिक आयोजन में प्रथम नामोच्चारण के दिन भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और नाम संकीर्तन में भाग लिया।इस महायज्ञ का दूसरा दिन 27 फरवरी को मनाया जाएगा, जिसमें नामोच्चारण के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे।
28 फरवरी, शुक्रवार को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी, जिसके उपरांत नगर कीर्तन, दधिभंजन एवं महाप्रसाद वितरण का भव्य आयोजन किया जाएगा।
श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति से पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल बना हुआ है। आयोजकों के अनुसार, यह यज्ञ क्षेत्र वासियों के कल्याण एवं समृद्धि के लिए किया जा रहा है।