10-वी-12-वी के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल सहित कोटा नगर का गौरव बढ़ाया।
**दिनांक:-06/05/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़ ल।।**करगीरोड-कोटा:-एलबीडी-इंटरनेशनल हायर-सेकेंडरी 2026-बोर्ड परीक्षा-परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए कोटा नगर सहित आसपास के क्षेत्र में अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परचम लहराया..

स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने माता-पिता सहित एलबीडी इंटरनेशनल प्रबंधन सहित शिक्षकों का मान बढ़ाया हाईस्कूल हायर-सेकेंडरी स्कूल परीक्षा-परिणाम में बेहतर प्रदर्शन से परिवार एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।**कक्षा 12-वीं के परिणामों में शिवम-अग्रवाल ने 93% ने प्रथम साहिल सिदार 84.6% द्वितीय अदिति गुप्ता 83.4% तृतीय सक्षम गुप्ता 82.2% चतुर्थ स्थान प्राप्त किया..वही कक्षा 10-वीं में खुशी मुर्मू 90.6% प्रथम जिया सिंह क्षत्रिय 88.6% द्वितीय स्थान, साक्षी गुप्ता 85.3% तृतीय वंदना लहरे 83.8% चतुर्थ, ईशांत कोरी 83.3% पंचम स्थान प्राप्त किया..

एलबीडी इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर आदित्य दीक्षित प्राचार्य मुकेश निर्मलकर ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत-शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है,विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने एक बार फिर विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को सिद्ध करते हुए पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
