बागबहार में निर्माणाधीन पुलिया में गिरी कार, युवक घायल

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996

बागबहार । जशपुर जिले के लुड़ेग-तपकरा निर्माणाधीन सड़क मार्ग में बागबहार परहाटोली के समीप शनिवार रात करीब 8 बजे एक कार अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुलिया के गड्ढे में जा गिरी। हादसे में झिंगरेल निवासी एक युवक घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार द्वारा किसी प्रकार का संकेतक बोर्ड या चेतावनी संकेत नही लगाया गया था।

रात के अंधेरे में वाहन चालक को आगे पुलिया निर्माण होने की जानकारी नहीं मिल सकी, जिससे कार सीधे गड्ढे में उतर गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में ठेकेदार की लापरवाही को लेकर नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और संकेतक बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाएं न हों।

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *