
पत्थलगांव। पत्थलगांव के समीप ग्राम कापू में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय कैलाश शर्मा के शोक कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार वर्तमान भाजपा सरकार से कहीं बेहतर थी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में आदिवासियों का लगातार शोषण हो रहा है और सरगुजा-बस्तर क्षेत्र के जल, जंगल और जमीन पर आदिवासियों का अधिकार छीना जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में आदिवासी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। भाजपा सरकार बंदूक के दम पर आदिवासियों को उनकी जमीन से बेदखल करने का काम कर रही है।

शोक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों की बड़ी संख्या मौजूद रही। दीपक बैज ने स्वर्गीय कैलाश शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया।

