
मासिक जिला संगठन बैठक में दिखा भाजपा की संगठनात्मक शक्ति का दमकोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की मासिक जिला संगठन बैठक सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय पंडित दीनदयाल कुंज, टीपी नगर कोरबा में उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुई। बैठक में केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के पुष्पगुच्छ स्वागत के साथ हुआ। इस दौरान संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति, बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती, जनसंपर्क अभियान और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।*विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का श्रेय कार्यकर्ताओं को — लखनलाल देवांगन*बैठक को संबोधित करते हुए केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी इसलिए बनी है क्योंकि यहां कार्यकर्ता सर्वोपरि हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का दायित्व निभाना होगा। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है।*भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत : गोपाल मोदी*भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि जिला भाजपा संगठन लगातार बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंने मंडल एवं मोर्चा पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति देने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ताकत है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा आगामी संगठनात्मक अभियानों को पूरी ताकत के साथ सफल बनाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और पार्टी की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने का आग्रह किया।*संगठनात्मक अनुशासन ही भाजपा की पहचान — अनिल केसरवानी*जिला प्रभारी अनिल केसरवानी ने संगठनात्मक अनुशासन और नियमित संपर्क अभियान पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा की ताकत उसकी मजबूत कार्यकर्ता संरचना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करने और बूथ समितियों को और अधिक सक्रिय बनाने की बात कही।*भाजपा की सफलता के पीछे कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण – ब्रजेन्द्र शुक्ला*वहीं जिला सह प्रभारी ब्रजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि संगठन की मजबूती निरंतर संवाद और सक्रियता से आती है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से मार्गदर्शन देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही पार्टी की सफलता का आधार है।मंचस्त अतिथियों में जिला प्रभारी अनिल केसरवानी, सह प्रभारी ब्रजेन्द्र शुक्ला, प्रदेश सदस्य अशोक चावलानी, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, प्रफुल्ल तिवारी तथा एमआईसी मेंबर हितानंद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में जिले के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं विभिन्न मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री भी शामिल हुए। बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी अभियानों के लिए जिम्मेदारियां तय की गईं तथा पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। *अर्जुन गुप्ता* जिला मीडिया प्रभारी *शैलेन्द्र यादव, संजय राठौर* जिला मीडिया सह प्रभारी भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा (छ.ग.)
