लुड़ेग-तमता मंडल में ऐतिहासिक स्वच्छता अभियान,युवा मंडल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल के नेतृत्व में 20 पंचायतों में चला अभियान

पत्थलगांव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देशानुसार लुड़ेग-तमता मंडल में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

जशपुर जिले के सबसे युवा मंडल अध्यक्ष श्री विशाल अग्रवाल के नेतृत्व में मंडल अंतर्गत सभी 20 पंचायतों में ऐतिहासिक स्वच्छता अभियान सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में संयोजक संजय अग्रवाल, सहसंयोजक लक्ष्मी नारायण यादव एवं विनोद यादव रहे। स्वच्छता अभियान के प्रभारी मंडल उपाध्यक्ष रवि यादव, कोषाध्यक्ष सूरज त्रिपाठी और मंत्री कुमारी नाग ने अथक परिश्रम कर अभियान को सफलता दिलाई।

बच्चों संग बैठकर किया न्योता भोज

लुड़ेग-तमता मंडल ने अपने कार्यक्रमों से हटकर एक विशेष पहल करते हुए प्राथमिक शाला बालाझर में न्योता भोज का आयोजन किया।

इस दौरान 100 से अधिक बच्चों ने कार्यकर्ताओं संग बैठकर भोजन ग्रहण किया। इस कार्यक्रम के प्रभारी सुनील शर्मा (भाजयुमो महामंत्री) एवं सुश्री लुर्माडनी पोर्ते रहीं।वही काडरों क्षेत्र से प्रभारी श्री पुरंदर यादव जी को बनाया गया जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

पदाधिकारियों की प्रशंसा

जिला भाजपा महामंत्री मनीष अग्रवाल ने मंडल अध्यक्ष व सभी पदाधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि लुड़ेग-तमता मंडल अंतर्गत सभी कार्यक्रम बेहद सुनियोजित व अनुशासित ढंग से सम्पन्न हुए हैं, सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए आगामी कार्यक्रमों की बताया कि 19, 21 व 24 सितंबर को स्वास्थ्य शिविर के तहत 21 सितंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तमता में रक्तदान शिविर आयोजित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन आयोजनों को भी सफल बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *